फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, गेहूं के लिए मुफीद है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, गेहूं के लिए मुफीद है मौसम
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रह सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। चैत महीना लगते ही मौसम का मिजाज बिल्कुल ही बदल गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में इतना इजाफा हुआ कि सुबह-शाम वाली सिहरन का नामोनिशान तक मिट गया। शनिवार आठ बजते ही धूप का तेज दोपहर जैसा अहसास कराने लगा। कृषि विज्ञानियों ने इसे गेहूं के लिए बेहतर मौसम बताया है। इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से तापमान भी सामान्य नहीं हो पा रहा था।
फरवरी में तेज धूप और मार्च में सर्दी महसूस की गई। हिमालयी क्षेत्र में लगातार बर्फबारी और बारिश से तापमान नहीं बढ़ने पाया। इससे सर्दी मार्च तक बरकरार रही। पर अब इसके दौर बीत चुके हैं। इस बीच अगले पांच-छह दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। तेज धूप लोगों को परेशान करेगी, इस वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अनुमान लगा रहे हैं कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है लेकिन न्यूनतम तापमान के 17 से 20 डिग्री के बीच रहेगा। इस तरह न्यूनतम व अधिकतम तापमान के बीच का अंतर कम होने का फसलों पर अनुकूल असर पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सिंह का कहना है कि यह मौसम गेहूं और चने के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें