फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली आधी आबादी- स्थानीय मुद्दे गौड़, मोदी सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘देश के सवाल पर हम मोदी के साथ’
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 महासंग्राम
महिलाएं बोलीं, कॉलेजों की पढ़ाई में जुड़ें महिला सम्मान से संबंधित विषय

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव-2019 महासंग्राम के तहत आधी आबादी से अमर उजाला की डिजिटल टीम शुक्रवार को रू-ब-रू हुईं। शहर के जीवीएम कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आधी आबादी ने खुलकर अपनी बातें रखीं। स्थानीय समस्याओं को उठाया परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सिरमौर भी बताया। कहा कि इस चुनाव में राजनीतिक दलों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मुख्य मुद्दा हैं। इनके अलावा अन्य समस्याएं गौड़ हैं।
कार्यक्रम के दौरान आधी आबादी का कहना था कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार ने तमाम कार्य किए हैं। इससे घर और बाहर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। सबसे बड़ी बात आज हर परिवार की कम से कम एक महिला खुद आगे बढ़कर घर से बाहर निकलकर काम कर रही है। देश के सवाल पर आधी आबादी मोदी के साथ है। महिलाओं ने कहा कि शिक्षा में महिला सम्मान का विषय भी जोड़ा जाना चाहिए। स्कूलों में आधी आबादी की सुरक्षा का माहौल पैदा करें, जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और समाज को बदलने में अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सुबह आठ बजे चाय की चुस्कियों के बीच टीम ने रोडवेज स्थित दुकान पर आम लोगों से बात की। यहां अधिकांश लोग स्थानीय समस्याओं पर मुखर हुए। बोले, शहर की स्थिति पिछले कई सालों से जैसी थी अब भी वैसी ही है। बरसात में पूरा शहर जल भराव की समस्या का सामना करता है। सड़कें बदहाल हैं। जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। नाले हैं, मगर उनमें बहाव नहीं है। यहां के हालात कागजों में भले बदले हों, मगर धरातल पर स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें