- 11 फरवरी को विकास भवन परिसर में लगेगी पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू की किसान अधिकार जन यात्रा जारी बृहस्पतिवार को रामनगर पहुंची। यात्रा के खाजेपुर पहुंचने पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया। खाजेपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डा. आरपी चौधरी ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किये जाने, बकाया गन्ना मूल्य का व्याज समेत भुगतान सहित अन्य मागों को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुये 11 फरवरी को जिला मुख्यालय के विकास भवन पहुंचकर किसान पंचायत में परिवर्तित हो जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक ओर तो गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करा पा रही है, दूसरी ओर वह किसान हितैषी होने का दावा करती है। कहा कि किसान इस बहकावे में आने वाले नहीं है।
यात्रा में चन्द्र प्रकाश चौधरी, कन्हैया प्रसाद , डा. राम सूरत चौधरी, राम प्रताप चौधरी, श्याम नरायन सिंह, पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, पीताम्बर मौर्या, कन्हैयालाल, रामचन्दर सिंह, रामकृष्ण चौधरी, गौरी आदि मौजूद रहे।