फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक सभी गांव होंगे इंटरनेट से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

31 दिसंबर तक सभी गांव होंगे इंटरनेट से लैस
200 मीटर के दायरे में फ्री वाई-फाई का हो सकेगा उपयोग
डिजिटल इंडिया के तहत नोफन का सांसद ने किया लोकार्पण
बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने योजनाओं की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के तहत 31 दिसंबर 18 तक सभी गांव इंटरनेट सुविधा से लैस हो जाएंगे। गांवों में एक ओएनटी सिस्टम लगाया जाएगा। इससे 200 मीटर के दायरे में आने वाले लोग फ्री वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का। वह शुक्रवार को भानपुर में बीएसएनएल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नोफन (नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क) के लोकार्पण पर संबोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि गांव में इंटरनेट पहुंचने से गांव के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे ग्रामीण देश विदेश से जुड़कर मूलभूत सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा एवं चिकित्सा आदि का लाभ पा सकेंगे। इससे डिजिटल इंडिया का सपना साकार होगा। बीएसएनएल के जीएम विद्यानंद, एजीएम एनएन श्रीवास्तव, ई अशोक सिंह, अरविंद पाल, राहुल सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, राजेश पाल चौधरी, जगदीश शुक्ला, राकेश शर्मा, हनुमान सिंह, आलोक पाण्डेय, कबीर तिवारी, भरत सिंह, एसडीई पंकज मौर्या, सुरेश सिंह, सुनील यादव, विनय वर्मा, बलराम सिंह राहुल, विवेकानंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भानपुर के दूरसंचार केंद्र से भी फ्री वाई-फाई
भानपुर। नोफन के लोकार्पण कार्यक्रम में बीएसएनएल के जीएम विद्यानंद ने सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि विभाग की ओर से गांवों में (ओएफसी) आप्टिकल फाइबर केबल का जाल बिछाया जा रहा है। बस्ती मडंल के 12 ब्लॉकों के 778 गांवों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जा चुका है। जिले के 24 स्थानों पर वाई-फाई, हॉट स्पाट लगाए गए हैं, जिसमें भानपुर भी शामिल है। इसके लिए मोबाइल में वाई-फाई आन कर बीएसएनएल वाई-फाई का चयन करना होगा। बाद में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके एक पिन नंबर प्राप्त किया जा सकेगा। छह अंकों वाले पिन को वेबपेज के निर्धारित स्थान पर फीड करके ओके करते ही इंटरनेट से जुड़ जाएंगे। साथ ही लैंड लाइन के 99 रुपये में मिलने वाले ब्रॉड बैंड योजना की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें