फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला पालिका का बुलडोजर

Fri, 28 Sep 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
JCB
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के मालवीय मार्ग के नाला पर करीब 12 वर्ष से हुए अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार रात पालिका ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यहां एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि आशीष शुक्ल की पहल पर खुद मौके पर पहुंच कार्रवाई पूरी की। एसडीएम ने संबंधित को यह भी निर्देश दिया कि वे खुद शेष अतिक्रमण हटवा लें। अतिक्रमण के चलते मालवीय रोड के तमाम मुहल्ले बाधित हैं। इसी में शामिल पिकौरा शिव गुलाम के बगल से होकर गुजरने वाला 12 फीट का नाला भी है।
विज्ञापन

इस पर अतिक्रमण के चलते रास्ता बाधित है। लोगों ने स्थायी निर्माण करा लिया है। इसके चलते नाले की सफाई भी नहीं हो पा रही है। इससे मालवीय रोड के आसपास के नाला और नालियां जाम हैं। इसे लेकर वार्ड सदस्य शांति शुक्ला ने आपत्ति दर्ज कराई थी। नगर पालिका ने प्रशासन से सहयोग मांगा और बृहस्पतिवार देर शाम इस पर कार्रवाई की गई। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि नाले से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। अभी भी वहां कुछ स्थायी अतिक्रमण है। सभी को नोटिस दी जाएगी कि वे नाला से अतिक्रमण हटा लें। यदि नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं मानें तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें