फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए ट्रांसमिशन के लिए जमीन की बाधा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नए ट्रांसमिशन के लिए जमीन की बाधा दूर
विज्ञापन

डीएम ने गिदही ट्रांसमिशन सब स्टेशन का किया निरीक्षण
- दस दिन में प्रशासन मुहैया कराएगा जमीन
- 18 माह से खाली पड़ा था फायर स्ट्रिंग्यूसर, स्पष्टीकरण मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विद्युत वितरण में ट्रांसमिशन पर उठ रहे सवाल के बीच बृहस्पतिवार को डीएम डा. राजशेखर व एसपी दिलीप कुमार ने गिदही पावर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो नए ट्रांसमिशन स्टेशन निर्माण में जमीन की बाधा को दूर कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम को दस दिन में जमीन मुहैैैया कराने के निर्देेश दिए हैं। आग सुरक्षा को लेकर यहां लगे फायर स्ट्रिंग्यूसर की जांच में यह बात सामने आई कि 18 माह से इसमें गैस नहीं भरवाया गया। इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जेई व सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम को बताया गया कि इस ट्रांसमिशन से बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली आपूर्ति व रोस्टर रजिस्टर की डीएम ने समीक्षा की। एक माह की आपूर्ति की जांच में यह बात सामने आई कि आपातकालीन कटौती के अलावा आपूर्ति 18 घंटे की गई है। आपातकालीन कटौती के कारण छह से नौ घंटे की पावर सप्लाई हुई। निरीक्षण में यह भी बात सामने आई कि बिजली आपूर्ति में सुधार व जिले को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन की स्वीकृति हुई है, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हुआ है। इनमें एक 400 केवीए सबस्टेशन हरैया के भौखरी और एक 132 केवीए का कलवारी खास में है। डीएम ने संबंधित एसडीएम से अगले 10 दिनों में जमीन संबंधी मामले को हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस कार्य को वर्ष भर के भीतर पूरा करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन को दिए। डीएम के संज्ञान में यह भी आया कि रुधौली के लिए 132 केवी का एक सब स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। इस मामले में प्रस्ताव तैयार कर शासन की मंजूरी को भेजने के लिए 15 सितंबर तक मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें