फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन जरूरी: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जरूरी: कमिश्नर
मंडलीय पोषण समिति की बैठक में दिए गए निर्देश
गर्भवती के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय पोषण समिति की बैठक हुई। कमिश्नर ने कहा कि योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का भी निर्देश संबंधित विभाग को दिया।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, पंचायत राज खाद्य आपूर्ति एवं ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं को पात्रों को लाभ पहुंचाना था। कहा कि किसी भी प्रकार से मंडल को कुपोषण से मुक्त कराना है। शिक्षा विभाग की ओर से किशोरियों को नीली आयरन की गोली भी उपलब्ध कराई जाए। गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबीन एवं स्वास्थ्य का प्रशिक्षण नियमित किया जाए। योजनाओं से संबंधित सभी अधिकारी नियमित अनुश्रवण करें। पोषण समिति की बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बहुत धीमी मिली। कमिश्नर ने हिदायत दी कि निर्धारित लक्ष्य अवश्य पूरा हो। कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ एवं पंचायत राज अधिकारी ध्यान दें कि कुपोषित बच्चों की वर्तमान में जो सूची है इस बार उस ग्राम पंचायत में कितना सुधार हुआ उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त, अपर निदेशक स्वास्थ्य, उप निदेशक पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, उपायुक्त खाद्य एवं रसद आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें