फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय के साथ सकारात्मक बदलाव जरूरी: आकांत

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रांत का तीन दिवसीय अधिवेशन नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रांत का तीन दिवसीय अधिवेशन नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि परिषद के मध्यप्रदेश, झारखंड जनजाति प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि समय समय पर सकारात्मक बदलाव जरूरी है। युवाओं को सहभागी बनाते हुए सही दिशा में कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि देश को अगर विकास के पथ पर तेजी से चलायमान करना है तो देश में होने वाले सकारात्मक बदलाव में युवाओं को सहभागी बनाना होगा। उन्हें सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करना होगा। विद्यार्थी परिषद इसी क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आकांत ने कहा कि तकनीकी युग में परिषद भी अपनी प्रणाली में तकनीकी का भरपूर उपयोग कर रहा है। सोशल मीडिया से विद्यार्थियों को अपने कार्यक्रमों से जोड़कर देशभक्ति व समाज सुधार के लिए प्रेरित करता है। युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए परिसरों में पर्यावरण, तकनीकी विज्ञान, मेडिकल आदि के क्षेत्र में अलग-अलग माध्यम से कार्य कर रहा है। विश्व शांति के लिए विदेशी विद्यार्थियों के बीच वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टूडेंट एंड सी के माध्यम से कार्य कर रहा है। कहा कि उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाना ही नहीं बल्कि देशभक्ति नागरिक बनाना है।
विज्ञापन


गोरक्ष प्रांत की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी
गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष डॉ.राज शरण शाही एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा ने प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन के सहयोग से गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के सभी जिलों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए 45 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें गोरखपुर की डॉ. सुषमा पांडेय, बलिया के हरेंद्रनाथ मिश्र, बस्ती के जेके शाही को प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया। देवरिया की संज्ञा यादव, गोरखपुर के अभिषेक त्रिपाठी, बलिया की श्वेताशर्मा, सिद्धार्थ नगर के नित्यानंद शुक्ला, गोरखपुर महानगर की सपना कुमारी, बलिया के राकेश गुप्ता को प्रांत सहमंत्री बनाया गया। जबकि दीपक को प्रांत का कोषाध्यक्ष, अंकुर पाल को कार्यालय मंत्री, ऋषभ सिंह को व्यवस्था प्रमुख और राकेश मौर्य को विभाग संगठन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें