फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पहुंचा घर से गायब हुआ छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। परशुरामपुर थाने के केशवपुर से पांच नवंबर को गायब हुआ हाईस्कूल का छात्र मुकेश सिंह कुर्ला(महाराष्ट्र) में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां रवाना हो गए। परशुरामपुर थाने के केशवपुर निवासी मुकेश सिंह रिधौरा के एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं का छात्र है। पांच नवंबर को दोपहर किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मुकेश के मोबाइल पर घर के लोग लगातार फोन करते रहे लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। मंगलवार देर रात उसके पिता पप्पू सिंह के मोबाइल पर कुर्ला से कॉल आई। जिसमें उसे बेहोश बताया गया। एसओ रवि राय का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन की जा रही थी। वह कुर्ला कैसे पहुंचा इसका पता लगाने के लिए पुलिस उसके घर लौटने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें