फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलयात्रा कर रहे साधु को जबरन नदी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलयात्रा कर रहे साधु को जबरन नदी से निकाला
विज्ञापन

दुबौलिया।
घाघरा नदी की धारा में बह रहे साधु को ग्रामीणों ने डूबता समझ नदी से बाहर निकाल लिया। जल यात्रा पर अड़ने के कारण पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे कटरिया चांदपुर बांध पर चांदपुर गांव के पास घाघरा की मुख्य धारा में एक शख्स बह रहा था। बांध पर मौजूद गांव वालों ने डूबता समझ कर नाव लेकर बचाने के लिए पास में पहुंच गए। आठ फिट लंबे बांस के सहारे तैर रहे साधु को पकड़कर नाव पर बैठने की कोशिश की तो वह जलयात्रा की बात कहकर जिद पर अड़ गया। गांव वालों ने जबरन साधु को नाव में बैठा लिया। बाद में समझा-बुझा कर बांध पर ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु से पूछताछ की। साधु ने अपना नाम महादेव दास पुत्र ब्रह्मदेव निवासी मूरोरा जिला नालंदा बिहार बताया। कहा कि शनिवार सुबह तीन बजे शृंगी ऋषि आश्रम शेरवा घाट फैजाबाद से जल यात्रा शुरू की है। आप लोग अनायास परेशान न करें। मुझे जल यात्रा पर जाने दें। नहीं मानने पर पुलिस साधु को अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें