बैडा स्थित समय माता मंदिर पर पूजन अर्चन के लिए मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ के कारण सड़क तक जाम की स्थिति बनती रही।
वैसे तो समय माता मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। लेकिन यह मंगलवार कुछ विशेष रहा। कारण कि हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण बच्चे पूरे परिवार के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसकी वजह से कई एकड़ में फैला मंदिर परिसर भी छोटा पड़ गया। हालांकि सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त थे लेकिन श्रद्धालु स्वत: नियंत्रित थे जिसके कारण पूजन दर्शन में लोगों को परेशानी नहीं हुई। कुछ देर बाद जाम की स्थिति भी सामान्य होने लगी।