फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अध्यक्ष के 41, वार्ड सदस्य के लिए 480 नामांकन

Sun, 23 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पंचायत बभनान के निवर्तमान चेयरमैन सईद खान सपा के प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए किय
विज्ञापन
बस्ती। निकाय चुनाव के चल रही नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को जिले की तीन तहसीलों में नामांकन की प्रक्रिया त्योहार के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पाई हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद के अपेक्षा सदस्य पद के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पालिका समेत सभी दस निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 41 व सभासद पद के लिए अब तक कुल 480 नामांकन हुआ है। शनिवार को सदस्य पद के लिए 52 व अध्यक्ष पद के 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

बीते छह दिनों में अध्यक्ष के लिए 370 ने अध्यक्ष और 1934 लोगों ने सदस्य पद के लिए पर्चा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्य मुस्तैदी से तैनात दिखे।

बभनान नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सईद खान ने किया नामांकन
बभनान,बस्ती। बभनान नगर पंचायत से निवर्तमान चेयरमैन सईद खान ने समाजवादी पार्टी के सिंबल से शनिवार को अपने समर्थकों के साथ हरैया पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके पहले लगातार दो बार सईद ने नगर पंचायत बभनान के चुनाव में जीत का परचम लहरा चुके हैं। पहलीबार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सईद ने 2012 में जीत हासिल की। दूसरी बात कांग्रेस पार्टी के सिंबल से 2017 में जीते थे। इस बार वह कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो चुके हैं।
विज्ञापन


सदस्य पद के लिए 11 ने किया नामांकन
बस्ती। नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के छठवें दिन वार्ड सदस्य पद के 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नही दाखिल किया गया।जिसमें वार्ड संख्या तीन से चंदा देवी, वार्ड संख्या सात से सुमन, वार्ड संख्या आठ से राजेश कुमार व दिनेश, वार्ड संख्या 13 से आशा देवी, मनभावती, वार्ड संख्या 15 से शिवशंकर, दिनेश, रामपाल, राजकिशोर निषाद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

अब तक हुआ नामांकन

नगर पालिका परिषद बस्ती से अब तक अध्यक्ष पद के तीन नामांकन हुए हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए 78 लोगों ने दावेदारी किया है। नगर पंचायत बनकटी से अध्यक्ष के दो, सदस्य के 39, नगर में अध्यक्ष का 12 व सदस्य का 69, गनेशपुर में अध्यक्ष के तीन, सदस्य के 62, गायघाट में अध्यक्ष के तीन, सदस्य के 20, मुंडेरवा में अध्यक्ष के पांच, सदस्य के 59, बभनान में अध्यक्ष के दो, सदस्य के 42, हर्रैया में अध्यक्ष के दो, सदस्य के 13, कप्तानगंज में अध्यक्ष के तीन, सदस्य के 45 तथा नगर पंचायत रुधौली में अध्यक्ष के छह और सदस्य के 53 नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें