फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 31 करोड़ से होगा 40.70 किमी सड़कों का नवनिर्माण

Fri, 30 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की दो दर्जन सड़कों के नवनिर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 31 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने हरी झंडी दे दी है। अब इसका आदेश जारी होने के बाद धन अवमुक्त होगा। इसके बाद जिले की 40.70 किमी सड़क नए कलेवर में चमकने लगेंगी।
विज्ञापन


बस्ती सदर, महादेवा, कप्तानगंज, हरैया व रुधौली समेत पांचों विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के नवनिर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिसके तहत सभी विधायकों ने सड़कों की सूची उपलब्ध कराते हुए उन्हें नए कलेवर में चमकाने की मांग किया था। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन केशव लाल व सहायक अभियंता क्षितीश कुमार पांडेय और निर्माण खंड एक के एक्सईएन अवधेश कुमार और सहायक अभियंता प्रियांकमणि त्रिपाठी व पंकज कुमार सिंह की टीम ने नाबार्ड योजना के तहत इन सड़कों का सर्वे किया और इस्टीमेट शासन को भेज दिया है।



इन सड़कों पर होना है काम

- कूढ़ापट्टी पृथी से रौसिंहापार संपर्क मार्ग- पगार संपर्क मार्ग से दयालपुर संपर्क मार्ग- बकैनिया मार्ग पर मरवटिया से बेलाड़ी मार्ग- कटया मार्ग से बहलोलवा हरिजन बस्ती मार्ग- बीएमसीटी से सिहारी डुहवा हरिजन बस्ती मार्ग- करही से तेनुई संपर्क मार्ग- मुड़बरा चिंता से कठिनौली मार्ग- रैपुरा आंबेडकरपार्क से घोड़ा रेहार मार्ग- रैकवार रजौली मार्ग से यादवपुरवा मार्ग- पांडेय बरगदवा से सुखुईया चोंगरी मार्ग- दुबौली सगरा मार्ग से वाहिद चक शेखापुर मार्ग- सेहुड़ा कलां से गुलरिहा रायठ सम्पर्क मार्ग
विज्ञापन


-

विधायकों के प्रस्ताव पर भेजी गई है कार्ययोजना

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन केशव लाल ने बताया कि पांचो विधायकों के प्रस्ताव पर नाबार्ड योजना के तहत स्टीमेट भेजा गया है। शासन ने हरी झंडी दे दी है। अब शासनादेश व धन अवमुक्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें