फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में लगेंगे चार सौ कार्मिक 15-51-12

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना में लगेंगे चार सौ कार्मिक
विज्ञापन

बस्ती। जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गिनती में चार सौ कार्मिक लगेंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई है।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
मतगणना विधानसभा क्षेत्रवार की जाएगी। इसके लिए समिति में दो प्लेटफार्म पर पांच पंडाल बनाए जा रहे हैं। एक प्लेटफार्म में दो और दूसरे में तीन पंडाल होंगे। हर्रैया, बस्ती सदर और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक प्लेट फार्म पर बने अलग-अलग पंडाल में होगी। वहीं, महादेवा और रुधौली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना दूसरे प्लेट फार्म के अलग-अलग पंडालों में होगी। एक पंडाल में कुल 14 टेबल पर ईवीएम के मतों की गिनती होगी। एक राउंड में 42 से 50 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट की गिनती अलग से कराई जाएगी। मतगणना के दौरान कोविड गाइड लाइन का भी ध्यान रखा जाएगा। 14 टेबल के बीचोबीच एक पर्दा लगाया जाएगा। मतगणना पंडाल में कार्मिकों के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना कार्मिकों को छह बजे सुबह पहुंचना होगा। कर्मचारी आठ बजे से मतगणना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

तीन स्तरीय सुरक्षा में रखी गई है ईवीएम
मंडी समिति में कुल 21 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। विधानसभावार बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम और उसके साथ की मशीनों को सुरक्षित रखा गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा में ईवीएम रखी गई हैं। पहले घेरे में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। 40 जवान लगातार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे हैं। दूसरे घेरे की सुरक्षा स्ट्रांग रूम परिसर की है। इसमें कुल 40 पुलिस के जवान लगे हैं। वहीं, तीसरे घेरे की सुरक्षा के तहत गेट पर दो इंस्पेक्टर सहित 22 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और उसके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हर 12 घंटे पर एक एक राजपत्रित अधिकारी मंडी समिति का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें