फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब, दो दिनों से आपूर्ति ठप

Sun, 05 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान के पटेल नगर वार्ड में ट्रांसफार्मर को ठीक करता कर्मचारी-संवाद
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के सोसाइटी रोड पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण एक हजार से अधिक घरों में दो दिनों से विद्युत अपूर्ति ठप हो गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में अचानक घरों में हाई वोल्टेज सप्लाई होने से घरों में बिजली के पंखे व टीवी सहित मोटर जल गए। उसी समय ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में मुख्य सड़क के किनारे चार साै केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसी ट्रांसफार्मर से पटेल नगर वार्ड सहित नगर पंचायत के बागेश्वर नगर वार्ड में लगभग एक हजार घरों को सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार को दिन में हाई वोल्टेज सप्लाई घरों में प्रवाहित हो गई जिससे वार्ड के परमेश्वर गुप्ता, महेश सोनी, रामनरेश के घर का पंखा, शिवकुमार के घर का टीवी व पंखा, राजेंद्र प्रसाद के घर का पंखा, लाइट टीवी व पंखा, अजय के घर का पंखा व इनवर्टर, कमलेश कुमारी के घर का इनवर्टर, राजन प्रसाद के घर का पंखा और प्रमिला तिवारी के पानी का मोटर जल गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि अचानक हाई वोल्टेज पहुंचने से घर में अफरा तफरी मच गई और बोर्ड से धुआं निकलने लगा ।
विद्युत निगम के अवर अभियंता राज केसर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। शनिवार को देर शाम खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें