शहर में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिजली निगम ने चार स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए हैं। इसका उद्घाटन बुुधवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सरकार गांव-गांव विद्युतीकरण का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए वह विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
सांसद ने कहा कि हर घर तक बिजली कनेक्शन का जो बीड़ा सरकार ने उठाया है। इससे संसाधनों को भी विकसित किए जाने की जरूरत है। बिजली की लोवोल्टेज समस्या दूर करने के लिए शहर के 100 केेवीए का ट्रांसफॉर्मर पचूरा प्लास्टिक कांप्लेक्स में तो इतनी ही क्षमता का करनपुर गांव में स्थापित कराया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल में 250 केवीए तथा इसी चौराहे पर उतनी ही क्षमता का ट्रांसफॉर्मर स्थापित करा कर बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता बी प्रसाद, अधिशासी अभियंता एके सिंह, टाउन के उप खंड अधिकारी मनोज कुमार सिंह व अवर अभियंता अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।