फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार की मौत, 215 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चार की मौत, 215 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

292 ने जीती कोरोना की जंग, सक्रिय मरीज अब भी 1225
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना को लेकर शुक्रवार को राहत की स्थिति नजर आई। अन्य दिनों की तुलना में मौत का आंकड़ा कम रहा। शुक्रवार को कुल चार लोगों की मौत हुई है। हालांकि, शुक्रवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 215 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1225 हो गई है। जिले में अब तक कुल मौतों की संख्या 193 पहुंच गई है। वहीं, कैली में भर्ती 292 कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन होगा, तभी कोरोना की जंग को आसानी से जीता जा सकेगा। अब लेवल वन के अस्पतालों में मरीजों को प्राणायाम व योग भी सिखाकर उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ऑक्सीजन लेवल कम न हो, इसके लिए भी प्राणायाम व योग जरूरी है। कहा कि लगातार जांच जारी है। जिले में अब तक 4,43,053 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 4,39,236 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 4,29,543 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 9693 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1225 एक्टिव केस हैं। 3817 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 7973 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया है कि मेडिकल कॉलेज से जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार जिले के तीन संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चार स्थानों पर कोरोना टेस्ट की व्यवस्था
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में नमूना एकत्रित करने के लिए स्थायी शिविर लगाए हैं। इसके अलावा गांव-गांव कंटैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। हर दिन औसतन पांच सौ नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। इनमें सभी का एंटीजन टेस्ट होता है, जबकि 40 प्रतिशत जांच आरटीपीसीआर के लिए भेजी जाती है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार व नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि कोरोना की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट तत्काल बता Îè ÁæÌè ãñU, ÁÕç·¤ ¥æÚUÅUèÂèâè¥æÚU ·¤è रिपोर्ट दो दिन बाद दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें