फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक करोड़ से संवारे जाएंगे 390 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। शासन ने पोषण वाटिका, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम और बाला (बिल्डिंग ऐज लर्निंग एड) पेंटिंग के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी गई है, जिससे विकास कार्य जल्द शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 390 केंद्रों का चयन विभिन्न सुविधाओं से लैस कर सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। इन केंद्रों पर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण माहौल के साथ पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। विभाग के अनुसार, 110 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए 11 लाख रुपये, 324 केंद्रों में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए 51.84 लाख रुपये तथा 346 केंद्रों में बाला पेंटिंग के लिए 38.06 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
-
प्रति केंद्र तय की गई धनराशि
चयनित 110 केंद्रों पर प्रति केंद्र 10 हजार रुपये की लागत से पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। इनमें औषधीय पौधों के साथ मौसमी साग-सब्जियां भी उगाई जाएंगी, ताकि बच्चों को पोषण संबंधी जानकारी और व्यवहारिक शिक्षा मिल सके। वहीं, 324 केंद्रों पर प्रति केंद्र 16 हजार रुपये की लागत से रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यदि निर्माण पर अतिरिक्त खर्च आता है तो उसकी पूर्ति ग्राम पंचायत मनरेगा मद से करेगी। केंद्रों की दीवारों पर शैक्षणिक एवं प्रेरक चित्रों के साथ बाला पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए प्रति केंद्र 11 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुसार, अगले चरण में इन केंद्रों पर आरओ और एलईडी स्क्रीन भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी निर्धारित सुविधाएं विकसित होने के बाद इन्हें सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
परियोजनावार पोषण वाटिका
बहादुरपुर : 06
हर्रैया : 07
साऊंघाट : 08
कप्तानगंज : 16
कुदरहा : 04
परशुरामपुर : 37
बस्ती सदर : 31
रामनगर : 01

यहां स्थापित होंगे रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम
बहादुरपुर : 16
बनकटी : 27
दुबौलिया : 26
गौर : 20
हर्रैया : 21
कप्तानगंज : 11
कुदरहा : 27
परशुरामपुर : 49
रामनगर : 12
रुधौली : 22
बस्ती सदर : 33
सल्टौआ : 19
साऊंघाट : 20
विक्रमजोत : 20
कोट
सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ से अधिक की धनराशि अवमुक्त की गई थी, जिसे संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में भेज दिया गया है। उनसे संबंधित कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने काे कहा गया है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, डीपीओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें