फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर परिक्षेत्र से महाकुंभ के लिए परिवहन निगम की 390 बसें तैयार

Thu, 02 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
26 फरवरी तक लगातार इन बसों की उपलब्ध रहेगी सेवा
विज्ञापन

50 शटल सेवा की बसों को भी महाकुंभ मेले में लगाया जा रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रयागराज में महाकुंभ के लिए परिवहन निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। गोरखपुर परिक्षेत्र से 390 बसों को महाकुंभ की यात्रा के लिए लगाया गया है। इनमें से 50 बसें एक दम नई वीएस सिक्स मॉडल की हैं। नौ बसें बस्ती डिपो से उपलब्ध करानी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न उठानी पड़े।
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले के लिए श्रद्धालुओं को लगातार 45 दिन यानी 26 फरवरी तक निगम सेवा देगा। बस्ती समेत गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो से 390 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। बस्ती डिपो की नौ, गोरखपुर की 12, राप्तीनगर की चार, देवरिया की आठ, सिद्धार्थनगर की पांच, महाराजगंज, सौनौली, पड़रौना डिपो की चार-चार नई शटल बसों का आवंटन किया गया है। इस समय बस्ती डिपो में इस मॉडल की कुल 26 बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
इन तिथियों में कुंभ स्नान पर्व



13 जनवरी- पौष पूर्णिमा स्नान

14 जनवरी- मकर संक्रांति स्नान
29 जनवरी- मौनी अमावस्या स्नान
03 फरवरी- बसंत पंचमी स्नान
12 फरवरी- माघ पूर्णिमा स्नान
26 फरवरी- महाशिवरात्रि स्नान
..
कोट
महाकुंभ में बसों को भेजने के लिए तैयारी पूरी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अन्य रूटों पर भी बसों को समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें