अवध विवि की परीक्षा में 39 विद्यार्थी अनुपस्थित
- फोटो : अमर उजाला
गौर (बस्ती)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध परीक्षा केंद्रों पर रविवार को भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र सहित कई विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। तीनों पालियों की परीक्षा में कुल 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा केंद्र आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान में प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष शिक्षा शास्त्र व बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुई। जिसमें कुल 347 परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष शिक्षा शास्त्र व बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हुईं। कुल 796 परीक्षार्थी शामिल हुए। तृतीय पाली की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र, बीएससी द्वितीय वर्ष भौतिक विज्ञान एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। जिसमें 554 विद्यार्थी शामिल हुए। तीनों पालियों की परीक्षा में कुल 39 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को अवध विश्व विद्यालय के सचल दल ने कॉलेज में औचक निरीक्षण किया। सब कुछ ठीक मिला।