फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंडोनेशिया भेजने के नाम पर 38 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंडोनेशिया भेजने के नाम पर पर एक युवक से 38 हजार रुपये ठग लिए गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने के बाद युवक को इसका एहसास हुआ। पुलिस ने आरोपी और एक कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नयकापार निवासी रामबली ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उन्होंने इंडोनेशिया जाने के लिए ग्लोबल रिसर्च यौर ट्रस्टेड ओवेरसीज पार्टनर क्रिस्टल प्लाजा, सी विंग 207, ओप इंफिनिटी माॅल न्यू लाइन रोड, अंधेरी मुंबई से संपर्क किया। हर्ष अवस्थी ने उन्हें वीजा और फ्लाइट का टिकट उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

सिंगापुर होते हुए इंडोनेशिया तक जाने के लिए उनसे 38 हजार रुपये यूपीआई से लिए गए।
12 अगस्त को फ्लाइट से वे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि वीजा और टिकट देने वाली कंपनी ने उनसे ठगी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें