बिहरा में कबड्डी खेलते प्रतिभागी- संवाद
महराजगंज (बस्ती)। औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज, विहरा के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को 69 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर और बालिका वर्ग की 38 टीमों ने भाग लिया।
बालक वर्ग में अंडर-14 में विजेता बेसिक शिक्षा विभाग और उपविजेता किसान इंटर काॅलेज भानपुर, अंडर-17 में विजेता औद्योगिक विकास इंटर काॅलेज विहरा और उपविजेता विवेकानंद इंटर काॅलेज, अंडर-19 में विजेता झिनकूलाल इंटर काॅलेज कलवारी तथा उपविजेता किसान इंटर काॅलेज भानपुर रहे।
बालिका वर्ग में अंडर-14 में विजेता बेसिक शिक्षा विभाग, अंडर-17 में विजेता राजकीय अभिनव इंटर काॅलेज बभनान और अंडर-19 में विजेता औद्योगिक विकास इंटर काॅलेज विहरा रही। जिला क्रीड़ा सचिव अमित यादव और शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञ प्रभाकर ओझा के साथ अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और जिला स्तर पर कबड्डी खेल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया गया।म