फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबौलिया क्षेत्र में आग लगने से 38 झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सिसौनी गांव मे लगी आग । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में आग लगने से 38 झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

- कई बीघा गेहूं की फसल भी राख, कटा गेहूं भी जला
- झुलसने से एक भैंस की मौत, एक बाइक भी जली
पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं में 38 झोपड़ियां राख हो गईं। वहीं, कई बीघा गेहूं की फसल भी जल गई।
क्षेत्र के सांडपुर, भरवटिया, अशोकपुर बंधे के दक्षिण माझा के सीवान में सोमवार दोपहर गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग गेहूं के खेतों में फैल गई। कुछ किसानों की ओर से कटाई करके रखा गेहूं भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

वहीं, थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव के पासी का पुरवा में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें गांव करीब तीन दर्जन घर जल गए। गांव निवासी राम सूरत के रिहाइशी छप्पर के मकान से उठी आग देखते ही देखते आसपास के छप्परों में फैल गई। इससे ग्रामीणों का गृहस्थी का समान राख हो गया। एक व्यक्ति की भैंस आग की चपेट में आ गई और झुलसने से उसकी मौत हो गई। एक बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। आग में गोविंदर, राधिका, भागीरथी, झिन्नू, रामसूरत, मेवालाल, जितेंद्र, फूला, मंजू, राम संवारे, राम चंदर, महेंद्र, धर्मेंद्र, राकेश, राहुल, नगेशर, जयशरन, राम गोपाल, चंद्रावती, हीरा, सत्तन, राम शंकर, राम जगन, चंद्रशेखर, पिंटू, अमित, राम सजन, मंगरू, जोखू, राम संवारे, उजागिर, राम नरायन, राजकुमार, राजाराम, मंशाराम, ललिता सहित करीब 38 झोपड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई। प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया अनिल कुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें