फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 360 यात्री

Wed, 22 May 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर व गोंडा के बीच चलाया गया चेकिंग अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के दिशानिर्देश पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल विभाग की ओर से 13 से 18 मई के बीच ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें गोरखपुर से गोंडा के बीच विभिन्न ट्रेनों में 360 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनसे जुर्माना वसूल किया गया।
बिना टिकट यात्रियों की धर पकड़ के लिए रेल विभाग स्टेशनों पर सघन अभियान चला रहा है। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक व टिकट जांच, सहायक वाणिज्य प्रबंधक/दावा एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक/एफएम के साथ आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी में जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम को अभियान में 360 यात्री विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करते हुए मिलेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए यात्रियों से वसूल किए गए जुर्माना की राशि से रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुआ है। इस तरह का जांच अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें