कलवारी, बस्ती। रामजानकी मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने 354 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथ पद्धति से भी उपचार किया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने शिविर का उद्घाटन किया और अभियान की ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्णता बताई। डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सक ने 42, शिशु बाल रोग विशेषज्ञ 14, हड्डी रोग विशेषज्ञ 23, नेत्र चिकित्सक 26, मेडिसिन विशेषज्ञ 97, जनरल सर्जन 39, चर्म रोग विशेषज्ञ 18 और मानसिक रोग विशेषज्ञ 9 रोगियों का इलाज किया। आयुर्वेद से 46 और होम्योपैथ से 38 रोगियों का उपचार हुआ। वहीं आठ लोगों ने एक्स-रे और 55 लोगों ने खून संबंधी जांच कराई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, घनश्याम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद