फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की दी जानकारी

Fri, 26 Sep 2025 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

भानपुर के रुधौली तहसील सभागार में बीएलओ और पर्यवेक्षकों का विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अधिकारियों ने समय पर मतदाता सूची में सुधार और सत्यापन पर जोर दिया। इससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानपुर। रुधौली तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित दो पालियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ बीएलओ और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में रुधौली विधानसभा क्षेत्र 309 के बूथ संख्या 302 से 478 तक के बीएलओ और पर्यवेक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम हिमांशु कुमार ने बीएलओ के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर जाकर घर-घर मतदाता सूची का सत्यापन करना है, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी है। इसके अलावा, फोटो सूची में धुंधली या अस्पष्ट फोटो को बदलना और मतदाताओं के पते, आयु व पहचान पत्र से संबंधित त्रुटियों को तत्काल सुधारना अनिवार्य है, ताकि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। मौके पर सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें