फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 354 लोगों का किया उपचार

सार

कलवारी, बस्ती के बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 354 ग्रामीणों का विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा जांच और उपचार किया गया। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता और जांच की रुचि बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलवारी, बस्ती। रामजानकी मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने 354 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथ पद्धति से भी उपचार किया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने शिविर का उद्घाटन किया और अभियान की ग्रामीण क्षेत्र में महत्वपूर्णता बताई। डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सक ने 42, शिशु बाल रोग विशेषज्ञ 14, हड्डी रोग विशेषज्ञ 23, नेत्र चिकित्सक 26, मेडिसिन विशेषज्ञ 97, जनरल सर्जन 39, चर्म रोग विशेषज्ञ 18 और मानसिक रोग विशेषज्ञ 9 रोगियों का इलाज किया। आयुर्वेद से 46 और होम्योपैथ से 38 रोगियों का उपचार हुआ। वहीं आठ लोगों ने एक्स-रे और 55 लोगों ने खून संबंधी जांच कराई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, घनश्याम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें