बस्ती। सदर तहसील के विधान सभा क्षेत्र महादेवा के लोगों को नए साल पर चार
पुलों का तोहफा मिला है। शासन ने कुआनो और मनोरमा नदी के चार स्थानों पर
चार सेतु के निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी दी है।
निर्माण
के लिए 35 करोड़ दो लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रथम किस्त
के रूम में साढ़े तीन करोड़ जिले को जारी भी कर दिया है। सेतु के निर्माण
की जिम्मेदारी शासन ने सेतु निगम पीडब्लूडी को दी है।
नौ अप्रैल
2015 को मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने चंगेरवा के एक कार्यक्रम में
राज्य मंत्री रामकरन आर्य की मांग पर महादेवा विधान सभा क्षेत्र में पांच
सेतु के निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद से क्षेत्र के लोग सेतु बनने
की आस जगाए बैठे थे। घोषणा के नौ माह बाद शासन ने पांच में से चार सेतुओं
के निर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसे लेकर क्षेत्र के
लोगों में खुशी है।
यहां होगा निर्माण
महादेवा में मनोरमा नदी कैथोलिया घाट पर सेतु निर्माण लागत 988.90 लाख 99 लाख मिला।
मनोरमा नदी पर रानीपुर घाट पर सेतु निर्माण लागत 732.04 लाख, मिला 73 लाख।
मनोरमा नदी पर खखरा अमानादाबाद घाट पर सेतु निर्माण लागत 882.01 लाख मिला 88 लाख।
महादेवा के कुआनो नदी पर बानपुर घाट पर सेतु निर्माण लागत 899.63 लाख मिला 90 लाख।