फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 34 हजार बच्चों ने किया वंदेमातरम का सामूहिक गान

विज्ञापन
स्टेडियम में वंदेमातरम का सामूहिक गान करते स्कूली बच्चे, ​शिक्षक और अति​थिगण।
विज्ञापन
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सोमवार को आयोजित राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कार्यक्रम यादगार बन गया। छह एकड़ का स्टेडियम मैदान राष्ट्र प्रेमियों से ठसाठस भर गया। अलग- अलग गणवेश में आए बच्चों का समागम विविधता में एकता संदेश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर वंदेमातरम सार्धशती उत्सव आयोजन समिति की ओर से सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न अंचल के सरकारी, गैर सरकारी मिलाकर कुल 36 स्कूलों के 34 हजार बच्चे हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्चन के साथ किया।
डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि जननी और जन्म भूमि दोनों माता के समान हैं। भारत ही दुनिया में एक देश है जहां धरती को माता की मान्यता दी गई है। रमेश ने कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की चेतना को जागृत करने वाली एक भावपूर्ण वंदना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें