फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों में कोरोना से 327 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिनों में कोरोना से 327 लोग संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण अब खतरनाक स्तर पर पहुंचने लगा है। 13 मार्च से शुरू अभियान में जहां छिटपुट पॉजिटिव केस आ रहे थे, वहीं पहली अप्रैल से मामले तेजी से बढ़े हैं।
30 मार्च को चार तो 31 मार्च को मात्र तीन पॉजिटिव केस आए थे, मगर एक अप्रैल को दूसरे दौर के कोरोना संक्रमण कॉल में पहली बार 14 पॉजिटिव केस लखनऊ की जांच में मिले। गुजरे दस दिनों में 327 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब डराने लगे हैं। शनिवार को केजीएमयू से आई 113 की पॉजिटिव रिपोर्ट तो फिलहाल खतरे की ओर इशारा करने को काफी है। फिर भी लोग इस खतरे को नजरअंदाज कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे की ओर से कागजी चेतावनी और दिखावे की सख्ती से भी हालात और बिगड़ रहे हैं। न दो गज की दूरी कहीं दिखती और न ही मास्क लगाने के प्रति सजगता। बाजार से लेकर अस्पताल तक आम लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। बीते महीनों की इसकी लापरवाही का असर पहली अप्रैल से लेकर दस अप्रैल तक के कोरोना केस के बढ़ते आंकड़ों के रूप में सामने आया।
पहली अप्रैल को 14 पॉजिटिव केस थे। उसके बाद दो अप्रैल को यह संख्या 21 पहुंच गई। तीन अप्रैल को 17 तो चार को 16 पॉजिटिव रिपोर्ट आई। पांच अप्रैल को फिर संख्या बढ़ कर 27 पहुंची। ठीक दूसरे दिन 15 तो सात अप्रैल को 19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आठ को संख्या 35 पहुंची तो नौ अप्रैल को पचास की संख्या में लखनऊ से आरटीपीसीआर की जांच भेजी।
दस अप्रैल को तो यह संख्या सैकड़ा पार कर गई और कुल 113 मरीज आरटीपीसीआर की जांच में मिले। स्थानीय स्तर पर हुई जांच में दस मुंबई के यात्री व अन्य पॉजिटिव पाए गए। डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी व कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि स्थिति खतरे का संकेत दे रही है, फिर भी हम नहीं सुधरे तो तय मानिए कभी भी संक्रमण के जद में आकर बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। पुलिस को मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें