फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्टिलाइजर कंपनी में चयनित हुए 32 अभ्यर्थी

Sat, 24 Feb 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या की उर्वरक बनाने वाली कंपनी ने साक्षात्कार के आधार पर किया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रोजगार मेला लगा। इसमें नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, अयोध्या ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया। 35 रिक्त पदों के सापेक्ष करीब 63 अभ्यर्थियाें ने हिस्सा लिया। इसमें 32 का चयन रोजगार के लिए हुआ।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से आठ से दस हजार रुपये मानदेय, टीए-डीए, कमीशन व इंसेंटिव देने का अनुबंध किया गया। संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार हर परिवार को रोजगार से जाेड़ने के लिए योजना चल रही है। हर महीने रोजगार मेला लग रहा है। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार उपाध्याय, अनूप वर्मा, हरि शंकर, जय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें