बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र के 32 मनबढ़ों पर पुलिस ने सीआरपीसी के गुंडा निवारण अधिनियम के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कप्तानगंज, दुबौलिया, परशुरामपुर, रुधौली, नगर, छावनी व मुंडेरवा थाने की पुलिस ने की है।
कप्तानगंज पुलिस ने तेनुआ निवासी आशीष गौतम, महेंद्र गौतम, हरदी निवासी अनुराग, आनंद, प्रेमचंद्र, जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र, सुरेंद्र कुमार निवासी कोईलरा, रवि निवासी मिश्रौलिया पर यह कार्रवाई की है। इसी तरह दुबौलिया पुलिस ने दीपक उर्फ विनोद निवासी रैयल, मिट्ठूलाल निवासी बरगदहिया, अनिल चौहान निवासी बंजरिया सूबी, मनोज कुमार उपाध्याय निवासी उभाई, विकास निवासी सिंगहाराजा, अली हुसैन उर्फ दुगुन्ने निवासी बैरागल, परशुरामपुर पुलिस ने राम बहाल निवासी करमीपट्टी, अंगनू उर्फ हगनू निवासी हरिगांव, अनिल कुमार निवासी करमीपट्टी को निरुद्ध किया है।
उधर, रुधौली पुलिस ने अंकित कन्नौजिया निवासी हटवा, संजय चौहान निवासी सुरूवार खुर्द, बलराम उर्फ पप्पू निवासी कुसौना (पड़री), नगर थाने की पुलिस ने धीरज निवासी अकारी, रामभरत उर्फ सचिन निवासी अकारी, संजय कुमार, अमन कुमार, सोनू निगम, विष्णु प्रताप, राम किशुन निवासी गण पिड़ावल, मुंडेरवा पुलिस ने अल्ताफ निवासी बोदवल, नुरुल हुदा उर्फ गोली बरहुंवा, छावनी पुलिस ने बजरंगी चौहान निवासी नीमडाड़, विजय कुमार वर्मा ग्राम देवखर और शुभम निवासी जद्दूपुर पर भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।