फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 151 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन कल

Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में 151 कुंडीय राष्ट्र जागरण विराट गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन 2 नवंबर को संबह 11 बजे से जीआईसी के मैदान में होगा। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक जयप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट बस्ती के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी जगराम ने बताया कि इस आयोजन में जिले के सभी ब्लॉकों से परिजन, भाई-बहन, यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य, समन्वय समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें