फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान,मतगणना के दिन नहीं कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान, मतगणना के दिन नहीं कटेगी बिजली
विज्ञापन

बस्ती। निर्वाचन कार्य प्रभावित न हो इसके लिए 11, 12 और 23 मई को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉक्टर राजशेखर ने मुख्य अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती को निर्देशित किया है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार तीनों दिवस को शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए बिजली की आपूर्ति बरकरार रखना अपरिहार्य है। इसलिए उक्त इंतजाम करना अनिवार्य है। उक्त तीनों दिन किसी भी हाल में बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ब्रेक डाउन या अन्य आकस्मिक स्थितियों से बचने के लिए मोबाइल ट्रांसफॉर्मर आदि तैयार रखने को कहा गया है। साथ ही 24 घंटे सप्लाई बहाल रखने के लिए शिफ्ट वार कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर भी दुरुस्त रखने को कहा गया है। डीएम ने बताया कि 11 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। 12 मई को मतदान कराया जाएगा। जबकि 23 मई को मतगणना होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें