फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कमिश्नर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ
समय से न्याय दिलाने में सहयोग करें अधिवक्ता और अधिकारी: कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कमिश्नर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि वादकारियों को समय से न्याय दिलाने में अधिवक्ता और अधिकारी सहयोग करें। अधिवक्ताओं का दायित्व बनता है कि समाज को कानून के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे पहले मंडलायुक्त ने नव निर्वाचित अध्यक्ष टीएन लाल, महामंत्री भागवत प्रसाद सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित होने के लिए अधिवक्ताओं, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन की सराहना की। नव निर्वाचित कार्यकारिणी से बार एवं बेंच में समन्वय बनाए रखने तथा रचनात्मक सहयोग की अपील की। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। निवर्तमान कार्यकारिणी को साधुवाद दिया। अध्यक्ष टीएन लाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश नाथ मिश्र, श्याम प्रकाश शर्मा, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, राजकुमार त्रिपाठी, जवाहर लाल मिश्र, वीरेंद्रनाथ पांडेय, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, रमाशंकर पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर परमात्मा प्रसाद चौधरी, महेश कुमार श्रीवास्तव, रविशरण सिंह, राजेंद्र सिंह गौतम, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रामपाल यादव, राजकुमार द्विवेदी, ईश्वरलाल चौधरी, देवनरायन चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें