फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में लगेंगे डबल सीसीटीवी और वायस रिकार्डर

Fri, 07 Dec 2018 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
बस्ती। सात फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडल में कुल 188813 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर दो-दो सीसीटीवी और वायर रिकॉर्डर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल के बस्ती और संतकबीरनगर में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सिद्धार्थनगर जिले में प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सूबे के सभी जिलों के डीआईओएस और जेडी के साथ परीक्षा के तैयारी को लेकर बैठक की। मंडल के बस्ती और संतकबीरनगर में केंद्र का निर्धारण तो हो गया था, लेकिन सिद्धार्थनगर में केंद्र का निर्धारण नहीं होने से डीआईओएस से नाराजगी भी जताई। मंडल में कुल 188813 छात्र पंजीकृत है। जिसमें बस्ती में 80895, संतकबीरनगर 58918 और सिद्धार्थनगर में लगभग 49000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। बस्ती में 138 और संतकबीरनगर 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सिद्धार्थनगर में 71 परीक्षा केंद्र को प्रस्तावित किया गया है।
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री के बैठक में सभी डीआईओएस को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कक्ष में डबल सीसीटीवी, वायस रिकॉर्डर, बाउंड्री, शौचालय, छात्रों को बैठने व्यवस्था समुचित होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र की संबंधित विद्यालय से दूरी आठ से 10 किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार तक फाइनल हो जाएंगे केंद्र: जेडी
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि सात फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बैठक की। मंडल के केवल सिद्धार्थनगर में परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं हो सका है। सोमवार तक परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया जाएगा। परीक्षा के पहले सभी केंद्र पर डबल सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर लगवाने के लिए सभी डीआईओएस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें