फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास की मांग, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर पास के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। रेलवे स्टेशन के पूरब गेट संख्या 214 सी पर अंडर पास बनवाने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय के ने किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रेलवे के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना था कि चार साल पहले रेलवे ने जबरन गेट संख्या 214 सी को बंद कर दिया। तभी से स्थानीय लोग वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया गया लेकिन इस समस्या का हल नहीं निकला। एक माह पहले ही डीआरएम को ज्ञापन भेजा गया था, जिसमें अंडर पास के निर्माण की मांग की गई थी। ज्ञापन में धरना की चेेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने लोगों की समस्याओं की तरफ से ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

वरुण पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के स्कूली बच्चे और ग्रामीण आने जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। चेतावनी दी कि जब तक मांगें मान नहीं ली जाएंगी तब तक धरना चलता रहेगा। धरना स्थल पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई पीके सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रभारी नरेंद्र यादव व चौकी प्रभारी बभनान राजेंद्र यादव ने प्रदर्शनकारियों से बात की, मगर ग्रामीण रेलवे के उच्चाधिकारी से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। धरना का संचालन मनोज सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, शिवप्रसाद जायसवाल, राजेश मिश्रा, मनोज कुमार, राकेश मिश्र, राजन त्रिपाठी, रंकज उपाध्याय, अमरनाथ मोदनवाल, राजेंद्र यादव, नवाब किशन कसौधन, सोनू चौबे, तुफैल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें