फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी दूर मिला एक किसान का शव

विज्ञापन
बीहड़।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। घाघरा में हफ्ते भर पहले नाव डूबने से लापता चार किसानों पिपरी के छोटे लाल, सुरजू और पारा के माया राम और बीहड़ में से बीहड़ का शव घटना स्थल से दो किलोमीटर पूरब में मिला है। शुक्रवार को पानी के ऊपर उतराए शव को देख आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त हुई।इससे पहले रविवार को घटना स्थल से 15 किमी पूरब कलवारी-टांडा पुल के पास नाव मिल गई थी, लेकिन किसानों का पता नहीं चला। 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के 12 जवानों की टोली दो मोटरबोट लेकर तीन दिन लापता किसानों को तलाशती रही। मगर मंगलवार को प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। प्रभारी एसपी नरेंद्र सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


यह है घटनाक्रम
28 दिसंबर 17 बृहस्पतिवार देर शाम पारा और पिपरी गांव के 25 किसान देवरा गंगबरार से गेहूं की सिंचाई करके नाव से लौट रहे थे। तभी कोहरे के कारण बाढ़ के समय टूटकर गिरे पेड़ से नाव जा टकराई। टक्कर तेज होने से नाव पलट गई और सभी डूबने लगे। पास में मछली पकड़ रहे अंबेडकरनगर जनपद के मछुआरों ने 21 लोगों को बचा लिया। लेकिन पिपरी निवासी 48 वर्षीय छोटे लाल, 18 वर्षीय सुरजू और पारा निवासी 52 वर्षीय मायाराम व 20 वर्षीय बीहड़ लापता हो गए।

लापरवाही के विरोध में धरना जारी
महराजगंज। नाव पलटने से चार ग्रामीणों का पता लगाने में नाकाम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप परिवार के लोगों ने लगाया है। पीड़ित परिवार के लोग सपा नेता सिद्धार्थ सिंह की अगुवाई में दूसरे दिन शुक्रवार को भी पारा बंधे पर धरना जारी रखा। हालांकि एक किसान की लाश दो किलोमीटर दूूरी पर शुक्रवार को मिली है। पीड़ित परिवार प्रशासन की कार्रवाई को महज औपचारिकता बता रहा है। परिवार के लोगों की ओर से पूर्व उपाध्यक्ष सिंह ने मृतकों को खोजने तथा उनके परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग रखी है। इस मौके पर मो. स्वाले ,धर्मेद्र सिह, शुकुल्ले यादव, राजू सिंह, राजेश सिंह, विनोद शुक्ला, कल्लू शुक्ल, अभिषेक यादव, रमेश, अंजनी, अंतिमा, राधा, निशा, शिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें