फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन


गायघाट।
कलवारी थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव के 48 वर्षीय युवक की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत में गिरे पाए गए। इकलौता कमाऊ पूत होने के चलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पियारेपुर गांव निवासी 48 वर्षीय रामकेश तिवारी शनिवार की शाम खेत में पानी चलाने गए थे। जब देर रात के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। पत्नी उन्हें देखने रात 12 बजे खेत में पहुंची तो उन्हें खेत में बेसुध गिरा पाया। उस समय रात होने की वजह से यह पता नहीं चल सका कि उनके बेसुध होने का क्या कारण है। रामकेश को खेत में बेसुध पड़े होने की जानकारी होते ही ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। उन्हें उठाकर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकेश पिता के एकलौते पुत्र थे। इनके परिवार की माली हालत भी बेहद खराब है। कमाऊ पूत की मौत ने जहां पिता रामबोध की कमर तोड़ दी वहीं पत्नी सहित छह लोगों का यह कुनबे के सिर से मुखिया का साया उठ गया है। रामकेश की मौत से गांव में मातम पसर गया।

बुखार से महिला की मौत

कप्तानगंज।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 32 वर्षीय संगीता की बुखार से मौत हो गई। संगीता अपने मायके वाल्टरगंज में रक्षा बंधन के दिन आई थी। वहीं वह बुखार की चपेट में आ गई।
कस्बा निवासी धर्मेंद्र सोनकर की पत्नी संगीता वाल्टरगंज स्थित मायके में रक्षा बंधन के दिन आई थी। यहां उसे बुखार हो गया। कस्बे से ही बुखार की दवा खरीद कर उसे खाया, मगर आराम नहीं मिला। शनिवार को उसे जब बुखार से राहत नहीं मिली तो वह डॉक्टर को दिखाने के लिए तैयार होने लगी। इसी बीच उसकी अचानक मौत हो गई।
मौत की जानकारी पर पहुंचे ससुराल के लोगों का बुरा हाल है। पति धर्मेन्द्र के पिता हीरालाल की मौत होने के बाद माता उनके छोटे भाई विमल के पास दिल्ली में रहने लगीं। धर्मेंद्र और संगीता की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। कोई संतान नहीं थी। दिल्ली से परिजनों के पहुंचने के बाद रविवार को अयोध्या में अंत्येष्टि कर दी गई।

डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाया फंदा

कप्तानगंज।
थाना क्षेत्र के मदनपुरा में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब किशोरी देर तक कमरे से नहीं निकली। परिवार के लोग उसे जगाने गए, मगर भीतर से फाटक बंद मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो किशोरी का शव कुंडी से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मदनपुरा गांव निवासी राम करन ने शनिवार देर शाम भैंस को चारा डालने के लिए अपनी 15 वर्षीय पुत्री संध्या को डांट दिया। इससे वह क्षुब्ध होकर घर में चली गई। यहां वह अपने कमरे का फाटक अंदर से बंद कर लिया। परिवार के लोग समझे कि वह सो रही है, जबकि नाराज संध्या ने कमरे की छत में लगी पंखे की कुंडी में अपने दुपट्टे को बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह जब संध्या देर तक नहीं जागी तो काफी बुलाने के बाद परिवार के लोग गए मगर जब फाटक नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। जैसे-तैसे फाटक खोला गया तो संध्या का शव कुंडी से लटकता मिला। प्रधान राम मिलन चौधरी ने थाने पर सूचना दी। संध्या महंथ ईश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनहरा कप्तानगंज में दसवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें