फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 हजार से अधिक किसानों के सामने ऋण माफी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रशासन के सामने 54 हजार से अधिक किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ दिलाना समस्या बना गया है, जिनके पास आधार कार्ड ही नहीं है। इन किसानों का लगभग 226 करोड़ रुपये का ऋण माफ होना है। व्यवस्था के तहत जब तक किसानों का उनके खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होगा तब तक उनका कर्ज माफ नहीं होगा। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी किसानों का आधार कार्ड बन सके इसके लिए कई स्थानों पर स्थायी कैंप लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

फसली ऋण माफी योजना के तहत जिले के 87578 किसानों का लगभग 326 करोड़ का ऋण माफ होना है। ऋण माफ करने के लिए सरकार ने जो दो शर्तें रखी है, उनमें एक तो पूरा हो गया मगर दूसरा शर्त पूरा नहीं हुआ। पहली शर्त के मुताबिक सभी किसानों के खातें में किसानों का भूलेख मैपिंग को फीड कराना, इसमें प्रशासन ने शतप्रतिशत से अधिक कार्य को पूरा कर लिया, मगर जब दूसरी शर्त किसानों के आधार कार्ड को खाते से लिंक कराना है, कि बारी आई तो प्रशासन के सामने संकट खड़ा हो गया। 87578 किसानों के सापेक्ष मात्र 33590 किसानों का आधार कार्ड मिला, जिसे खाते में फीड करा दिया गया। डीएम ने बताया कि जिन किसानों के आधार कार्ड लिंक हो गए उनका ऋण 15 से 20 अगस्त के बीच सौ करोड़ माफ हो जाएगा, कर्ज माफी का पत्र भी किसानों के घर पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि अभी कर्ज माफी के मद में जिले को धन नहीं मिला है। जबकि पहली किश्त के रुप में गोरखपुर सहित अन्य जनपदों को धन मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें