फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझौवा दूधनाथ में शरीफुनिशा तो बेसौरा में लालचंद्र विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवा दूधनाथ में शरीफुनिशा बेसौरा में लालचंद्र विजयी
विज्ञापन


बभनान/कप्तानगंज।
जिले के गौर और कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम मझौवा दूधनाथ और बेसौरा में प्रधान के उप चुनाव में मतगणना का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इसमे मझौवा दूधनाथ से शरीफुनिशा तो बेसौरा से लालचंद्र को विजयी घोषित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एजाजुलहक खान ने बताया कि 1028 मतों में आठ मत अवैध पाए गए। इसमें 1020 वोटों की मतगणना कराई गई। दो बूथों की मतगणना के लिए ब्लॉक सभा कक्ष में टेबल लगाई गई थी। जहां कर्मचारियों ने मतगणना सुचारु रूप से संपन्न की। पहले राउंड की मतगणना में बूथ संख्या 106 पर प्रत्याशी आजमा खातून को 55 मत मिलेे जबकि फरजाना खातून को दो मत और शरीफुनिशा को 472 मत मिले। बूथ संख्या 107 पर दूसरे राउंड की मतगणना में आजमा खातून को 380 वोट और फरजाना खातून को पांच वोट तथा शरीफुनिशा को 106 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी एजाजुल हक खान ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बेसौरा में हुए प्रधान पद के उप चुनाव में 744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां लालचंद्र और पूर्व प्रधान की बहू पूनम मैदान में थीं। मतगणना में लाल चंद्र को 502 मत मिले जब कि प्रतिद्वंद्वी पूनम को 233 मत से ही संतोष करना पड़ा जबकि नौ मत अवैध मिले। इस प्रकार लालचन्द्र 269 मतों से विजयी हुए। निर्वाचन अधिकारी विकास कुमार जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नाथ चौधरी सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कप्तानगंज की देख-रेख में मतगणना सम्पन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी ने लाल चंद्र को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें