मुंडेरवा। सोमवार को मुंडेरवा सीएचसी मेें सर्जन डाक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 31 महिलाओं की नसबंदी की गई। डाक्टर मेहनाज गनी ने बताया कि प्रत्येक माह में सीएचसी एवं पीएचसी में एक या दो कैंप लगाए जाते हैं। प्रत्येक लाभार्थी को दो हजार रुपये दिए जाते हैं। इस अवसर पर डाॅ. शिप्रा शर्मा, डाॅ. फारुख खान, डाॅ. सुनील कुमार सौरभ, बबिता अग्रहरि, ब्लाक समन्वयक सत्येंद्र कुमार, हिमाशी, रीना, समीम अख्तर, फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद