फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माघ मेला के लिए बस्ती डिपो से चलेंगी 30 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज में जनवरी में लगने वाले माघ मेला को लेकर डिपो ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डिपो की 80 बसें श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई हैं। प्रयागराज में माघ मेला एक जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

छह शाही स्नानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिसको देखते हुए डिपो प्रशासन ने भी बस संचालन की तैयारी की है।
मेले के लिए गोरखपुर क्षेत्र से 450 बसों को लगाया गया है, जिसमें बस्ती डिपो की 80 बसें शामिल हैं। इसमें 30 बसें बस्ती डिपो से चलेंगी। शेष बसें बस्ती डिपो प्रशासन की ओर से बनाए गए प्वाइंट से चलेंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। डिपो से बसों का संचालन प्रयागराज मार्ग पर कराया जाएगा। वर्तमान समय में प्रयागराज के लिए डिपो से दो से तीन बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि जो प्वाइंट बने हैं उसमें मेंहदावल, खलीलाबाद व सिकरीगंज से पांच-पांच बसें, उरूवा से 15, मुखलिसपुर से 20 बसें चलेंगी। वहीं, गोरखपुर डिपो की 80, राप्तीनगर 80, देवरिया 72, सिद्धार्थनगर 41, महराजगंज 41, सोनौली 28, पड़रौना से 28 बसें लगी हैं। एआरएम के अनुसार 10 शटल बसें बस्ती डिपो की जल्द ही भेज दी जाएंगी। इसके लिए बसों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। एक जनवरी से बसें मेला के लिए चलेंगी। रोडवेज के जिम्मेदारों के अनुसार, यात्रियों की सविधा के लिए बसों के चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें