फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र में आग लगने से 30 बीघा गेहूं राख

विज्ञापन
पाऊं में आग से जला गेहूं की फसल, आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र में आग लगने से 30 बीघा गेहूं राख
विज्ञापन

गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं गांव में बिजली के शॉर्ट-सर्किट से लगी आग के कारण 30 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। जांच में पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।
मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं गांव के रवींद्र नाथ दूबे के गेहूं के खेत में हाईटेंशन (ग्यारह हजार वोल्टेज) का तार टूटकर गिर गया। दो तार आपस में टकरा जाने के कारण आग लग गई। मंगलवार को चल रही तेज पछुआ हवा के कारण कुछ ही देर में आग चारों तरफ फैलने लगी। आसपास खेत में काम कर रहे मजदूरों ने आग देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर क्षेत्र के लोग खेत की तरफ दौड़े। लाठी-डंडों से पीटकर आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि सफल नहीं हुए। कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों से खेत की जुताई कर दूसरे खेत में आग पहुंचने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल के अलावा आम के बाग और अन्य पेड़ भी जल गए। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। लेखपाल संतोष कुमार सिंह ने जली फसल की जानकारी ली। बताया कि रवींद्र नाथ दूबे, विजय प्रकाश, काशीनाथ, कृष्ण चंद्र, भगवती प्रसाद, पुष्पांजलि, धर्मेंद्र नाथ, रविंद्र नाथ, बंसीधर, लवकुश, विजय प्रकाश, सत्य प्रकाश, दुर्गा प्रसाद, कमलनयन, राजीव नयन, दिनेश चंद्र, कृष्ण चंद्र, उर्मिला, विद्या, सत्येंद्र मोहन, धीरेंद्र मोहन, राजीव नयन, कमल नयन, शशांक शेखर की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। फसल जलने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट तहसील में भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें