टॉप 10 अपराधी समेत तीन गिरफ्तार
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने टॉप 10 अपराधी को देशी तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार किया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब पौने 11 बजे मूड़घाट चौराहे के पास से थाने के टॉप 10 अपराधी चंदन गौड़ निवासी हवेली खास थाना पुराना बस्ती को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 12 बोर व कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई जयप्रकाश पांडेय, एसआई अरविंद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार सिंह शामिल रहे। नगर थाने की पुलिस ने एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के सहयोग से बलवा, हत्या के प्रसास, मारपीट व धमकी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें नगर खास निवासी फरीद अहमद व सईद अहमद शामिल हैं। फरीद पर इससे पहले पांच व सईद पर दो आराधिक मुकदमे दर्ज हैं।