फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: दो मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Sat, 01 Jan 2022 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हर्रैया व पुरानी बस्ती थानाक्षेत्रों में अलग-अलग हुई पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। हर्रैया पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त मुठभेड़ में दो शातिर चोर पकड़े गए। जिनमें पैकोलिया थानाक्षेत्र के सरनागी गांव में स्थित हनुमान मंदिर से 30 अक्तूबर की रात मुकुट चोरी करने वाला अर्जुन प्रसाद उर्फ भूअर निवासी मथौली थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल है।

विज्ञापन


पैकोलिया मुठभेड़ में पुलिस से घिरने के बाद बदमाशों ने फायर किया। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दरोगा बच गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली अर्जुन प्रसाद उर्फ भूअर की जांघ में जा लगी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान उसका साथी दीपक निवासी डेयरी कालोनी शाहपुर जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद किया गया है। अर्जुन प्रसाद उर्फ भूअर ने कुबूल किया कि हनुमान मंदिर से चोरी किया मुकुट उसने नेपाल में ले जाकर छह हजार रुपये में बेच दिया है। उसके विरुद्ध कुशीनगर जनपद में चोरी व गैंगेस्टर के सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


दूसरी मुठभेड़ पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त टीम के साथ थानाक्षेत्र के हड़िया के पास हुई। जिसमें अंतरजनपदीय गो तस्कर संतकबीरनगर का जिला बदर अभियुक्त मोहम्मद आजम उर्फ नेउर निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को हड़िया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि नेउर ने भागने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। जिसमें एसएसआई पुरानी बस्ती जय प्रकाश चौबे बुलेट प्रुप जैकेट होने के कारण बच गए।

आत्म सुरक्षा व जवाबी फायरिंग में नेउर के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के पास से देशी तमंचा, कारतूस, मोबाइल, 580 रुपये नकद, मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उसके लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पूछताछ में बताया गया कि वह संतकबीरनगर व आसपास के जनपदों में गो तस्करी व मादक पदार्थ तस्करी करता है। उसे संतकबीरनगर जिले से जिला बदर किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मुठभेड़ से जिले में होने वाले अपराधों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें