25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी सुपलदीव चौधरी उर्फ सचिन निवासी बनकसही, थाना मुंडेरवा को पुलिस टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के सामने से दोपहर करीब पौने एक बजे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सुपलदीव चौधरी उर्फ सचिन पर कोतवाली और मुंडेरवा थाने में लूट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में कुल चार केस दर्ज हैं। वह मुंडेरवा थाने का गैंगस्टर है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दिन में रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।