फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित कार ने दो ऑटो व तीन बाइक में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने दो ऑटो व तीन बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार ने दो ऑटो, तीन बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। कार में सवार छह लोग एयरबैग खुलने के कारण बच गए।
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी निवासी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी, पुत्र व परिवार के तीन अन्य सदस्य लखनऊ में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे उनकी कार छावनी थाने के निकट पहुंची तो अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते कार हाईवे पर खड़े ऑटो व तीन मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सेवरा लाला निवासी ऑटो चालक विजय कुमार व दीपक यादव घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें