फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टैक्स का 6 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं 2442 कामर्शियल वाहन संचालक

Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 2442 व्यावसायिक वाहनों पर तकरीबन छह करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। जिनके खिलाफ एआरटीओ आरसी जारी करने की तैयारी मेें हैं। नोटिस जारी करते हुए 15 दिन की मोहलत दी जाएगी। अन्यथा की स्थिति में वाहन का पंजीयन निलंबित व निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में कुल 22,349 कामर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 6,131 वाहनों पर छह करोड़ नौ लाख 73 हजार 321 रुपये टैक्स बकाया हैं। जिनके खिलाफ जिला प्रशासन को भू-राजस्व के रूप में वसूली करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेसीबी, क्रेन व निर्माण कार्यों में लगे वाहनों को भी हिदायत दी गई है कि यदि वह समय से टैक्स की अदायगी नहीं करेंगे तो उनके भी पंजीयन को निलंबित व निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी। साथ ही कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यदि सवारियां ढोती पाई गईं तो उनका भी पंजीयन निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।



जारी होगी आरसी, पंजीयन होगा निरस्त

एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया जिले के 2442 कामर्शियल वाहनों के खिलाफ आरसी जारी की करने की तैयारी की जा रही है। 15 दिन के अंदर भुगतान न करने पर पंजीयन निरस्त कर नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें