फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जयमाल डेकोरेशन का करता था काम

Sat, 28 Nov 2026 07:00 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

चिलमा बाजार में शनिवार सुबह किराए के मकान में 24 वर्षीय युवक शिवम पटवा का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। वह जयमाल डेकोरेशन का काम करता था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे देखने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबौलिया थाना क्षेत्र के चिलमा बाजार में शनिवार सुबह किराए के मकान में 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Trending Videos

जयमाल डेकोरेशन का करता था काम

मृतक की पहचान शिवम पटवा पुत्र बेंचूलाल पटवा के रूप में हुई है। वह जयमाल डेकोरेशन का काम करता था और चिलमा बाजार में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे के अंदर युवक का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता देख परिजन स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन

परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें